Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 February : 23 फरवरी 2026 को खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग के तहत स्टूडेंट क्लब ने पुलिस बॉयज को 27-0 से हराया, जबकि आईजी स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर से पूर्ण अंक मिला।

Ravi Mehta Memorial Football League

आज दिनांक 23 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे। पहले मैच में स्टूडेंट क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 27 गोल से पराजित कर दिया।

दूसरा मैच आईजी स्पोर्टिंग क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच होना था लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम के ग्राउंड में खेलने के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण आईजी स्पोर्टिंग क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।
रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज का
पहला मैच स्टूडेंट क्लब मुजफ्फरपुर बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के मैच का बिजेंद्र चौधरी ने मुहम्मद सलाउद्दीन , राकेश कुमार ,सुरेश महतो एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
ravi mehta memorial football
ravi mehta memorial football

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के बीच मैच एक तरफ रहा । स्टूडेंट क्लब फुटबॉल टीम मैच में शुरू से ही पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब पर दबाव बनाते हुए खेल के दूसरे मिनट में गोल किया इसके बाद खेल के प्रथम भाग में स्टूडेंट क्लब ने कुल 12 गोल किया। मध्यांतर तक स्टूडेंट क्लब की टीम शून्य के मुकाबले 12 गोल से आगे थी।

मध्यांतर के पश्चात के स्टूडेंट क्लब का गोल करने का सिलसिला जारी रहा और दूसरे हॉफ में और 15 गोल स्टूडेंट क्लब के द्वारा किया गया। खेल के समाप्ति पश्चात स्टूडेंट क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 27 गोल से पराजित कर दिया ।

ravi mehta memorial football
ravi mehta memorial football

आज का दूसरा मैच आईजी स्पोर्टिंग क्लब बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाना था, लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम खेलने के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई इसके पश्चात आईजी स्पोर्टिंग क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए पूर्ण अंक दिया गया।

आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2,सहायक निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन और इरशाद मलिक एवं चौथे निर्णायक के रूप में शमीमुल हक ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 24 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब दूसरा मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.