Headlines

आरडीएस कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा को शिक्षक छात्रों एवं कर्मचारियों ने लिया शपथ

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 26 November : आरडीएस कॉलेज प्राचार्य कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा को शिक्षक छात्रों एवं कर्मचारियों ने लिया शपथ।


संविधान दिवस शपथ समारोह में प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि आज संविधान की रक्षा की जरूरत है। संविधान के हूबहू मूल्य एवं तथ्यों के साथ कार्यपालिका एवं विधायिका को कार्य करना चाहिए। कुल मिलाकर पर्याप्त उदारता और संभावनाओं के साथ संविधान आज भी कायम है। इस दिवस को कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

SKJ Law College
आरडीएस कॉलेज प्राचार्य कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा को शिक्षक छात्रों एवं कर्मचारियों ने लिया शपथ


बूस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान की मूल संरचना भारत सरकार अधिनियम 1935 पर आधारित है। इसकी महत्ता एवं उपयोगिता बनी रहे इसका प्रयास होना चाहिए।


इस अवसर पर डॉ नीलिमा झा, डॉ राजीव कुमार, डॉ रमेश गुप्ता, डॉ एमएन रिजवी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ पयोली, डॉ श्रुति, डॉ मंजरी, डॉ सरोज पाठक, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ ऋतुराज, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ इला, श्री पंकज भूषण, मनीष कुमार, आदि उपस्थित थे।

#constitutionday #muzaffarpur #news