Headlines

Contributions of Ram Dayalu Singh राम दयालु सिंह स्मृति दिवस 28 नवंबर को

SKJ Law College
Advertisements
Ram Dayalu Singh Memorial Day on 28th November 2022

Muzaffarpur 27 November : राम दयालु सिंह स्मृति दिवस-रामदयालु बाबू यादों के झरोखों से—
रामदयालु स्मृति संग्रहालय का होगा शुभ उद्घाटन। संग्रहालय में रामदयालु बाबू से जुड़ी किताबें एवं आलेख का संग्रह, गांव की स्मृति, महान विचारकों के वक्तव्य, प्रथम स्पीकर के रूप में उनकी यादें, उनसे जुड़े व्यक्तित्वों का उल्लेख, एवं अंत समय में उनके आध्यात्मिक जीवन से संबंधित चिन्ह एवं यादें इस संग्रहालय का हिस्सा बनेंगी। 23.07.1937 में रामदयालु बाबू बिहार विधानसभा के प्रथम स्पीकर बने।

SKJ Law College


1932 में सरकार ने उन्हें सी क्लास कैदी बनाकर पटना कैंप जेल में रख दिया था। इस अवस्था में भी रामदयालु बाबू पूरी प्रतिष्ठा और शान के साथ वहां के नारकीय जिंदगी भी गुजार दी थी।
1920 में गांधी के असहयोग आंदोलन में शरीक हुए और स्वतंत्रता आंदोलन के सजग नेता के रूप में जाने जाने लगे।
1922 में गया में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ जिसका सारा प्रबंध राजेंद्र बाबू की ओर से इन्होंने ही किया था।

SKJ Law College


1924 में मुजफ्फरपुर के कॉलेजिएट स्कूल में एक बहुत बड़ी सभा हुई जिसमें इनके अपील पर” विद्या कोष”के लिए पर्याप्त धन का संग्रह हुआ। गरीब छात्रों की सुविधा के लिए इन रुपयों से लंगट सिंह कॉलेज के निकट एक छात्रावास बनाया गया जिसे पहले राम ज्योति छात्रावास कहा जाता था और वर्तमान में वह रामवृक्ष बेनीपुरी कॉलेज के नाम से प्रसिद्ध हुआ।


रामदयालु सिंह स्मृति दिवस के हिस्सा बनेंगे कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडे, मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री अजय निषाद, विधान पार्षद प्रो संजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार शर्मा एवं विधायक श्री पंकज मिश्रा।


विशेष विशिष्ट अतिथि के रुप में रामदयालु बाबू के प्रपौत्र श्री अभय कुमार एवं पौत्र प्रो सुभाष चंद्रा शामिल होंगें।
सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा करेंगी।

#ramdayalusingh #muzaffarpur #rdscollege