Headlines

Covid 19 Live Update : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सचेत रहने को कहा, बिहार में 14 नए संक्रमित मिले

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 28 April : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. 27अप्रैल रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले हैं. पटना में 7 नए मरीज मिले हैं. दरभंगा में तीन, भागलपुर में एक, सहरसा में तीन नए मरीज मिले हैं.एम्स पटना में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं.

Shaheed Diwas
बिहार में 14 नए संक्रमित मिले
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
adv banner


कोरोनावायरस की चौथी लहर की आशंका के बीच कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात की और सचेत रहने को कहा. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यूरोपीय देशों में हालत गंभीर हो रहे हैं. इसलिए खासकर बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवा दें. कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने 24 बार मुख्यमंत्रियों से संवाद किया है.


प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में कोरोनावायरस के मरीज बढे हैं. इससे स्पष्ट है कि संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है. ऐसे में सभी राज्यों को सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का जल्द टीकाकरण कराना है. इसके लिए स्कूलों में विशेष मुहिम चलाई जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि देश में लंबे समय के बाद स्कूल खुले हैं और एक बार फिर संक्रमण के बढ़ते मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में कोरोना की स्थिति पर सरकार और विशेषज्ञ लगातार निगरानी कर रखें रहे हैं. बिहार में राज्यके बाहर से आने वालों की जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच करने के लिए टीम तो लगा दी गई है पर जांच की संख्या कम है. लोग बाहर से रहे हैं बुखार जैसे लक्षण देखने को मिले हैं पर एक-दो दिन में ठीक हो जा रहे हैं तो कोई जांच भी नहीं करा रहा है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसलिए टीकाकरण जरूर करवाएं और सतर्क रहें.

Shaheed Diwas
adv banner


बिहार में 2 मई से कोरोनावायरस घर घर स्क्रीनिंग शुरू होगी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका और आशा भी स्क्रीनिंग करेंगे. बाहर से आने वालों की रिपोर्ट बनाएंगे और यहां बूस्टर डोज लगाने का मुहिम भी तेज हो गया है बिहार में.

Shaheed Diwas
adv banner

#Covid19 #BiharCoronaupdate