Bihar News
Advertisements

Patna 18 August: पटना में आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या. पटना में बुधवार की रात चंदन ऑटो सर्विस के पास एक आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. आर्मी जवान बबलू कुमार रात 2:30 बजे कंकड़बाग थाना के चिरैयाटांड पल तरफ से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन जा रहे थे राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए. अपराधियों ने लूटपाट के विरोध करने पर सिर में गोली मार दी.


मृतक बबलू गुवाहाटी में सेना में तैनात थे और अपने बेटे का नामांकन केंद्रीय विद्यालय में करवाने आए थे पटना. रात में ही जानकारी मिलने पर आर्मी ऑफिस दानापुर के अधिकारी पहुंच गए. आर्मी जवान बबलू कुमार के साथ बाइक चला रहा व्यक्ति गोली चलने पर भाग खड़ा हुआ. आर्मी जवान होने के नाते लूट का विरोध किया बबलू कुमार ने तो बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई. बबलू कुमार के साथ में जा रहे व्यक्ति में थोड़ी देर में उस जगह पर पहुंचा तो बबलू की मौत हो चुकी थी. साथ वाले व्यक्ति ने मोबाइल से घर पर सूचना दी . बबलू कुमार के शव को दानापुर आर्मी ऑफिस में रखा गया है जहां के सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कंकड़बाग पुलिस थाना जांच में जुट गई है.

#CrimeNews #Biharnews #Patna

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.