Headlines

मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ हवलदार की दुर्घटना में मौत

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 11 October : मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ हवलदार की दुर्घटना में मौत. मुजफ्फरपुर हाजीपुर मार्ग पर हुए एक वाहन दुर्घटना में सीआरपीएफ के 40 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर हाजीपुर मार्ग पर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर जा रहे सीआरपीएफ के हवलदार पवन कुमार को धक्का मारते हुए कुचल डाला.

सीआरपीएफ के हवलदार पवन जम्मू कश्मीर में तैनात थे. परिजनों ने बताया कि रविवार को ही छुट्टी में घर पहुंचे थे और सोमवार को दर्दनाक दुर्घटना हो गई. घर से मुजफ्फरपुर जाते समय बलिया स्थिति एक कारखाना के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. उन्हें इलाज के लिए ब्लॉक अस्पताल ले जाया गया फिर उन्हें मेडिकल अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई.

इसस दुर्घटना की खबर जैसे ही उनके गांव कुढ़नी थाना के बागरा हरदास पहुंची, गांव में चीख-पुकार मच गया.

#Muzaffarpur #accident #news