Headlines

Darbhanga Airport Night Landing News नाईट लैंडिंग अभी दूर

Shaheed Diwas
Advertisements

Darbhanga 18 October : दरभंगा एयरपोर्ट जैसे-जैसे ठंड का मौसम आता है सुर्खियों में आ जाता है. दरभंगा एयरपोर्ट के सुर्खियों में आने के कारण है नाइट लैंडिंग के लिए सुविधा नहीं होना. ठण्ड के मौसम में कुहासे के कारण इस इलाके में नाईट लैंडिंग कम रोशनी में नहीं हो पाती है. इस कारन फ्लाइट डाइवर्ट होती है या कैंसिल होती है. यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Shaheed Diwas


नाइट लैंडिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है और 24 एकड़ जमीन अगले 1 साल के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी. अभी सीमित संख्या में उड़ान है और उसमें भी ठंड के मौसम में कैंसिल या डायवर्ट हो जाने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट की रैंकिंग भी धीरे-धीरे घटती जा रही है. लाइटिंग की सुविधा हो जाने के बाद उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और सुविधाएं भी बढ़ेगी.


उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए दरभंगा के एयरपोर्ट पसंदीदा हवाई अड्डा है पर विमानों डाइवर्ट या कैंसिल होने के कारण परेशानी आती है. यात्रियों की परेशानी अधिक भाड़ा होने से भी है. उड़े देश का आम नागरिक योजना के अंतर्गत शुरू हुई थी उड़ने पर हिक उलट किराया है. खासकर छठ दिवाली में तो लूट मची होती है. लोग पटना से जाना ना पसंद करते हैं क्योंकि टैक्सी भाड़ा लेने के बाद भी पटना से किराया कम होता है.


बहरहाल अभी भी समय लगेंगे नाइट लैंडिंग की सुविधा होने में तब तक पार्किंग की सुविधा बधाई जा रही क्योंकि यात्रियों को छोड़ने वाले वहां सड़क पर ही लगते हैं.

#darbhangaairport #udaan #bihar #nightlanding