Muzaffarpur 17 August : DCB Open Chess Competition में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने विजेता का खिताब हासिल किया।
DCB Open Chess Competition
किरण श्री विवाह भवन, दीवान रोड में आयोजित ओपेन शतरंज प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने विजेता का खिताब हासिल किया। उप विजेता का खिताब युवान रमण को हासिल हुआ। वैभव कुमार मिश्रा तीसरे स्थान पर रहें। उत्तम कुमार को चौथा एवं सौरव आनंद को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ• राजीव कुमार, राजीव सिन्हा, आशीष चौधरी, उभय रंजन, मनोज कुमार, स्नेहा कुमारी एवं छोटे जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

मुख्य निर्णायक विनय कुमार द्वारा स्विस लीग पद्धति से सात चक्रों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 13 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 47 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सातवें चक्र में पहले बोर्ड पर अभिषेक सोनू ने वैभव कुमार मिश्रा को, दूसरे बोर्ड पर युवान रमण ने यश रमण को हराया, तीसरे बोर्ड पर उत्तम कुमार एवं सौरव आनंद के बीच बाजी ड्रॉ रही। चौथे बोर्ड पर रयान अनवर ने नैतिक मिश्रा को एवं पांचवें बोर्ड पर राजीव रंजन ने वान्या श्रीवास्तव को हराया।


पुरस्कृत खिलाड़ी
ओपेन वर्ग
प्रथम स्थान: अभिषेक सोनू
द्वितीय स्थान: युवान रमण
तृतीय स्थान: वैभव कुमार मिश्रा
चतुर्थ स्थान: उत्तम कुमार
पांचवां स्थान: सौरव आनंद
छठा स्थान: राजीव रंजन
सातवां स्थान: रयान अनवर
आठवां स्थान: मुकुल शरण
नौवां स्थान: यश रमण
दसवां स्थान: नैतिक मिश्रा

अंडर 15
- आदर्श राज
- पार्थ
- संगम सेतू
अंडर 13
तिरहुत काॅलेज आफ फिजिकल एजुकेशन में Red Run 2025 मैराथन का भव्य आयोजन https://t.co/IkvsJBVTuO #Muzaffarpur #redrun pic.twitter.com/BhH4FRbJUo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 14, 2025
- वान्या श्रीवास्तव
- हार्दिक प्रकाश
- अंकित कुमार
अंडर 11
- समायरा
- आरोम्या रंजन
- उत्कर्ष कर्ण
अंडर 9
- शिवेन
- भानु रंजन
- प्रज्वल प्रखर
विशेष पुरस्कार
उत्कर्ष कर्ण
अर्णव राज
रौनक राज
साक्षी कुमारी
प्रांजल प्रखर
लक्ष्य रंजन