Headlines

Delhi-Leh SpiceJet Flight Emergency Landing यात्रियों का धरना रनवे पर

SKJ Law College
Advertisements

New Delhi 18 September :एयरलाइंस कंपनियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है भारत में. पिछले कुछ दिनों से हर दिन कोई न कोई समाचार यात्रियों के परेशानियों का आते रहता है. शनिवार शाम लेह में मौसम खराब रहने के कारण दिल्ली लेह स्पाइस जेट फ्लाइट को अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. फिर मौसम खराब रहने के कारण वापस दिल्ली लौट आया. दिल्ली लौटने पर पैसेंजर ने हंगामा किया और रनवे पर ही धरना दे दिया.

SKJ Law College
SpiceJet दिल्ली लौटने पर पैसेंजर ने हंगामा किया और रनवे पर ही धरना दे दिया Twitter video image

उसके बाद स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स के खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया. आपको बता दें दिल्ली से लेह की उड़ाने स्पाइसजेट एसजी-123, 3:15 पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी 5 घंटे की देरी से. लेह पहुंचने पर लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली और उसे इमरजेंसी लैंडिंग अमृतसर में करनी पड़ी. कुछ देर इंतजार के बाद फिर दोबारा दिल्ली रवाना हो गई.

पहले 5 घंटे की देरी फिर लेह पहुंच कर वापस अमृतसर और फिर अमृतसर से दिल्ली वापस आने पर पैसेंजर ने रनवे पर ही धरना देना शुरू कर दिया. पैसेंजर के उग्र रूप को देखते हुए स्पाइसजेट ने खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया और अगले दिन आज रविवार को उनके लेह जाने की व्यवस्था की गई दूसरे विमान से.

#Lehairport #spicejetflight #delhilehflight #emergencylanding