Headlines

कला संस्कृति एवं युवा विभाग-जिला युवा उत्सव में नामांकन शुरू

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 23 November :

जिला युवा उत्सव में नामांकन शुरू
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के निदेश के आलोक में दिनांक 28.11.2022 को जुब्बा सहनी आॅडिटोरियम मुजफ्फरपुर में 10ः00 बजे पूर्वाहन से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिला के 15-35 आयु वर्ग के इच्छुक एवं योग्य कलाकार भाग लेंगे। भाग लेने वाले उक्त आयु वर्ग के इच्छुक कलाकारों को निम्न विधाओं में विधावार पंजीकरण दिनांक 23.11.2022 से 25.11.2022 तक जिला जन सम्पर्क कार्यालय मुजफ्फरपुर में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक किया जायेगा।

SKJ Law College
Symbolic Image from Social Media


विधा का नामः-
1 समूह गायन-संगत कलाकार सहित 10 कलाकार।
2 समूह लोकनृत्य-संगत कलाकार सहित कुल 20 कलाकार। नृत्य एवं गायन, वाद्य वादन पारंपरिक होंगे।
3 एकांकी नाटक-अधिकतम 12 कलाकार भाषा-हिन्दी।
4 शास्त्रीय नृत्य (कत्थक, ओडिसी, भरत नाट्यम, मणिपुरी तथा कुच्चीपुड़ी)-प्रस्तुति एकल होगी, संगत कलाकारर सहित अधिकतम 5 कलाकार हो सकते है। इसमें संगत कलाकार 35 वर्ष के उपर के हो सकते है।
5 शास्त्रीय गायन-एकल प्रस्तुति-संगत कलाकार सहित 03 सदस्य (हिन्दुस्तानी/कर्नाटकी शैली)।
6 शास्त्रीय वादन (एकल) प्रस्तुति-संगत कलाकार सहित 03 सदस्य। (सितार, गिटार, तबला, बांसुरी, वीणा, मृदंगम (पखावज नही)।


7 हारमोनियम वादन (सुगम)-एकल-संगत कलाकार सहित 03 सदस्य।
8 वक्तृता (हिन्दी एवं अंग्रेजी)-एकल-मात्र एक सदस्य।
उपरोक्त के अतिरिक्त युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु लोक गाथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत, वायलिन वादन, सारंगी वादन, सरोद वादन, शहनाई, पखावज, धुपद-धमाड़ आदि तथा चाक्षुष कला में चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्तिकला, फोटोग्राफी आदि की प्रतियोगिता भी होगी।


इसके लिए कलाकारों के पंजीकरण के समय आयु के सत्यापन हेतु दस्तावेज एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड लाना होगा। निर्णायक मंडल में संगीतज्ञ, कलाकार एवं अधिकारी सम्मिलित रहेंगे तथा निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। इस आयोजन के हर विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भेजा जायेगा।

#Muzaffarpur #kalasanskriti #Bihar