भगवान दत्तात्रेय जी ने 24 गुरुओं का वर्णन किया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में जहां से सीख प्राप्त हो, वहां से सीख लेनी चाहिए।
Muzaffarpur 19 November : चित्रगुप्त एसोसिएशन छाता चौक मुजफ्फरपुर बिहार कम प्रांगण में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्तम दिवस में सर्वप्रथम पं अमोद मिश्रा ने यजमानों को पूजा का संकल्प कराया। फिर महाराज जी ने बड़े ही भावपूर्ण से सुदामा चरित्र का वर्णन किया।

भगवान के 16108 विवाह के बारे में वृतांत दिया। महाराज जी ने दत्तात्रेय जी ने कैसे 24 गुरु का वर्णन किया। इस प्रसंग में महाराज जी ने कथा का सार बताते हुए कहा कि जैसे भगवान दत्तात्रेय जी ने 24 गुरुओं का वर्णन किया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में जहां से सीख प्राप्त हो, वहां से सीख लेनी चाहिए।

साथ ही महाराज जी ने बताया की किस प्रकार सभी यदुवंशियों को श्राप लगा, किस प्रकार उन्होंने मद्य का पान किया, कैसे उन सभी का विनाश हुआ।

For More Video Click https://www.facebook.com/reel/1513835059090805

भगवान दिव्य ज्योति श्रीमद् भागवत महापुराण में समाहित हो गई।
Patna Airport News 12 जोड़ी फ्लाइट को बंद कर दिया जाएगा – GoltooNews https://t.co/ll6mfbfn9x #patnanews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 18, 2022
कथा के अंतिम दिन हजारों भक्तों ने बाबा चित्रगुप्त मंदिर स्थित हवण कुण्ड में विश्व शांति के लिए श्रद्धापूर्वक हवण किया और हजारों की संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कथा के अंत में हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का तिलक करते हुए सुखदेव विदाई की। और भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों का मनन करते हुए अपने अपने निवास स्थान को प्रस्थान किया।
श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से षष्ठम दिवस में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव – GoltooNews https://t.co/I7EDOi3xBt #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 17, 2022
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में मुख्य यजमान सत्येंद्र कुमार पिंकू, प्रिया दीप व संजय कुमार, अनामिका, संजीव कुमार रिंकू, रीता सिन्हा, विश्वंभर सिन्हा, विभा सिन्हा, राजीव कुमार, भारती, अजय नारायण सिन्हा, भाजपा नेता राजेश वर्मा, विजय कुमार, रेणु देवी, पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा, नगर विधायक श्री विजेन्द्र चौधरी, राजेश रौशन, कॉग्रेस नेता अरविंद मुकुल, निवर्तमान पार्षद अजय ओझा, उदय नारायण, रीता सिन्हा, पं सुनिल मिश्रा समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
#muzaffarpur #bhagwatkatha #chitragupa

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।