Headlines

Dharma Samaj Sanskrit College मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय शिविर का समापन

Advertisements

Muzaffarpur 16 December : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की अगीभूत इकाई धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय Dharma Samaj Sanskrit College मुजफ्फरपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दिनांक 10.12.2023 से 16.12.2023 तक सप्त दिवसीय आवासीय शिविर का आज समापन किया गया।

Dharma Samaj Sanskrit College

Dharma Samaj Sanskrit College
Dharma Samaj Sanskrit College Muzaffarpur

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा में वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया । इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. पवन शर्मा सहायक प्राचार्य व्याकरण में किया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दीनानाथ शाह रहे । इन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उसके कार्य एवं कर्तव्य के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित एवं जागरूक किया ।

उसके बाद शिविर में भाग लेने वाले छात्रों का प्रमाण पत्र वितरण किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया ।धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशि रंजन पांडे ने किया ।कार्यक्रम में डॉ द्वारिका नाथ झा डॉ रवि रंजन डॉ लोकेश कुमार झा डॉ शुचिस्मिता पाणिग्रही अध्यापकों की उपस्थिति रही । लोकेश नाथ मिश्र संतोष कुमार राय कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. निगम पाण्डेय ने किया।

#sanskritcollege #Muzaffarpur