Headlines

Diet Pusa शारीरिक शिक्षा एवं खेल में नए दृष्टिकोण पर 3 दिवसीय कार्यशाला का हुआ धूमधाम से समापन

SKJ Law College
Advertisements

Pusa,Samastipur 12 March : Diet Pusa डायट पूसा में “बिहार के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक शिक्षा एवं खेल में नए दृष्टिकोण एवं पहल”पर 3 दिवसीय कार्यशाला का हुआ धूमधाम से समापन I

Diet Pusa कार्यशाला का समापन

SKJ Law College

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पूसा, समस्तीपुर द्वारा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के सहयोग से “बिहार के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक शिक्षा एवं खेल में नए दृष्टिकोण एवं पहल” विषय पर 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया I कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मृत्युंजय कुमार (कुलसचिव, डॉ.आर.पी. के.कृ.वि., पूसा) उपस्थित रहे I

SKJ Law College
Diet Pusa कार्यशाला का समापन
SKJ Law College

डायट पूसा की प्राचार्य डॉ. आकांक्षा कुमारी एवं अनिल कुमार सिंह, वरीय व्याख्याता, संयोग कुमार प्रेमी, सुरेश कुमार, मो. रिजवान अंसारी आदि उपस्थित रहे I कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय ने कहा कि खेलों का अस्तित्व इस तरह के आयोजन से जमीनी स्तर पर फलित होगा I

SKJ Law College
Diet Pusa कार्यशाला का समापन

शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के निर्माण से ही स्कूली छात्रों का सर्वांगीण विकास सम्भव है I प्राचार्य डॉ. आकांक्षा ने कहा आज की शिक्षा पद्धति में खेल आधारित अधिगम को बढ़ावा देने हेतु इस तरह के आयोजन मिल का पत्थर साबित होंगे I इस तरह के आयोजन से शारीरिक शिक्षा एवं खेल को बढ़ावा मिलता है I इससे पूर्व आयोजन सचिव कुमार आदित्य ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए 3 दिवसीय कार्यशाला के उपलब्धियों का सार प्रस्तुत किया I

अंत में सभी प्रतिभागी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र वितरण किया गया I मौके पर साधन सेवी के रूप में डब्लू कुमार, व्याख्याता डायट बांका, नीरज कश्यप व्याख्याता डायट सीतामढ़ी, अमित सौरभ डायट पटना ने आज के सत्र का संचालन किया I

यशवंत कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया I डायट के प्रशिक्षु छात्रों में अंजलि, अन्नू, प्रीति रानी, ब्यूटी, सृष्टि, कामिनी, वैष्णवी कुमारी, ज्योति, काजल, आरती, कहकशां, स्नेहिल प्रवीण,अजय कुमार, सचिन कुमार शर्मा, मनीष कुमार, जय कुमार आदि स्वयंसेवक की भूमिका में लगातार अथक मेहनत करते हुए योगदान दिया I