Muzaffarpur 28 July: लंगट सिंह कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) ने भारत के सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति, एक प्रख्यात वैज्ञानिक भारत रत्न Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया.
Dr. APJ Adbul Kalam की पुण्य तिथि

इस अवसर पर वक्ताओं ने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में डॉ. कलाम के गहन योगदान को दर्शाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान और प्रशंसा का प्रतीक, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. कलाम की स्मृति का सम्मान करने के साथ साथ वर्तमान और भावी पीढ़ियों को उनके नक्शेकदम पर चलने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
LS College में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंतीhttps://t.co/ELBjAyd5db#KargilVijayDiwas2024 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/8FPlxL7Can
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 26, 2024
उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष और सैन्य अनुसंधान की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे इतिहास के सबसे बेहतरीन शिक्षकों में से एक हैं. प्रो राय ने कहा कि डॉ अब्दुल कलाम का जीवन हमें सिखाता है कि अगर हम मेहनत और लगन से काम करें तो हम अपनी मंजिल जरूर पा सकते हैं. हमारे पास कितने भी संसाधन क्यों ना हों, हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं. डॉ. कलाम अपनी योग्यता और अपनी महान बातों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. उनके मुंह से निकले हर शब्द युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. आइक्यूएसी समन्वयक प्रो एसआर चतुर्वेदी ने कहा कि उनका व्यवहार और सादगी देश के लिए प्रेरणा का काम करती हैं और उनके विचार अमूल्य धरोहर हैं. उन्होने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया.
कार्यक्रम में प्रो रवि सिन्हा और गणित विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार ने भी अपने विचार रखे. श्रद्धांजलि देने वालो में डॉ तथागत बनर्जी, डॉ शशिभूषण पांडे, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, इस्तेखार आलम,सत्येंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।