Mushari Muzaffarpur 14 July : 7 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक ई.टी.सी. ग्राउंड, मुशहरी में आयोजित E.T.C SPORTS CLUB U-14 इंटरनल क्रिकेट सीरीज का समापन आज हुआ। फाइनल मुकाबले में ई.टी.सी. सुपर किंग्स ने ई.टी.सी. इंडियंस को हराकर श्रृंखला जीत ली। श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
E.T.C SPORTS CLUB Internal Series Tournament 2025
ई.टी.सी. स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित अंडर-14 इंटरनल सिरिज टूर्नामेंट का आयोजन 7 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक ई.टी.सी. ग्राउंड, मुशहरी में किया गया। तीन मैचों की इस रोमांचक श्रृंखला का अंतिम व निर्णायक मुकाबला आज खेला गया।

फाइनल मुकाबले में ई.टी.सी. सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ई.टी.सी. इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। बल्लेबाजों में अतुल (13), तेजश (13) और आयुष (10) ने अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में अनमोल, पूर्वांशी आनंद और अंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ई.टी.सी. सुपर किंग्स की टीम ने 24 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान विवेक ने 16 रन, ईशान ने 12 रन, और अयुक्त ने नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ई.टी.सी. इंडियंस की ओर से अतिक्ष ने 2, अनिकेत और आदर्श ने 1-1 विकेट लिया।
🎖 मैचवार प्रदर्शन और पुरस्कार:
- पहले मैच का मैन ऑफ द मैच: आदित्य राज – 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट
- दूसरे मैच का मैन ऑफ द मैच: उत्कर्ष – 17 रन एवं 6 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट
- तीसरे व फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच: पूर्वांशी आनंद – 5 रन और 3 ओवर में 2 अहम विकेट
91st Bihar Athletics Championship 2025 मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स https://t.co/DzCUBDtPUR #Muzaffarpur #Bihar #athletics pic.twitter.com/k5ZMNDRHjB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 14, 2025
श्रृंखला विशेष पुरस्कार:
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: विवेक
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अनमोल
- सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: ईशान
- इमर्जिंग प्लेयर: आयुषी भारती
- मैन ऑफ द सीरीज: अतिक्ष – 7 विकेट और 25 अहम रन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुशहरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार और श्यामनंदन सहाय कॉलेज के पी.टी.आई. श्री सन्नी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।
यह श्रृंखला सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि सीखने, बढ़ने और खेल भावना को आत्मसात करने का माध्यम बनी। ई.टी.सी. स्पोर्ट्स क्लब द्वारा युवाओं के लिए ऐसे आयोजन निश्चित रूप से भविष्य के खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।