Headlines

Earthquake Safety Week : मुजफ्फरपुर में जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 20 January : भूकंप सुरक्षा सप्ताह हर साल 15 से 21 जनवरी तक भूकंप, इसके प्रभाव और इसके प्रभाव को कम करने के तरीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
आज 20 जनवरी को इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में बीपीसीएल रिटेल आउटलेट विजय ऑटो सर्विस, भिखनपुरा में एक ऑफ साइट आपातकालीन प्रतिक्रिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया था।
इस मॉक ड्रिल में मुख्य अतिथि श्री आशुतोष द्विवेदी- उप विकास आयुक्त रहे। इस अवसर पर मोहम्मद साकिब खान- कंसल्टेंट/डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर, श्री छत्रपाल पांडे- टीम कमांडर एसडीआरएफ, मुजफ्फरपुर, श्री सत्येंद्र कुमार मिश्रा- एसएचओ सदर थाना उपस्थित रहे। माकड्रिल में एसडीआरएफ, जिला अग्निशमन के जवान एवं बीपीसीएल डिपो और आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट की टीमों ने हिस्सा लिया।

Shaheed Diwas

मॉक ड्रिल कर जागरूकता

भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर एक मोटर बाइक में ईंधन मिल रहा था। इसी दौरान भूकंप आने का आभास हुआ और अफरा तफरी में बाईक गिर गयी और पेट्रोल लीक होने लगा। पास मे वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वहाँ आग लग गयी एवं पास में ही एक बीपीसीएल ऑयल टैंकर खड़ा था जो हादसे की चपेट में आ गया।


पहली प्रतिक्रिया पेट्रोल पंप परिचारक की थी जो आग स्थल पर 9 किलो अग्निशामक यंत्र को प्रयोग करता है। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बीपीसीएल टैंकर चालकों ने अपने संयंत्रों को आपातकालीन बैकअप के लिए सूचित किया। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने अपने फील्ड अधिकारी, अन्य जिला अधिकारियों, पुलिस, दमकल और अस्पताल को सूचित किया। उन्होंने मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को भी सूचित किया।

Shaheed Diwas


एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और बीपीसीएल ऑयल डिपो से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग की तीव्रता पर काबू नहीं पाया जा सका। आईओसीएल और बीपीसीएल की टीमों ने शुरू में आग पर काबू पाने की कोशिश की। तेल में आग लगने के कारण बीपीसीएल के सुरक्षा अधिकारी ने जिला अधिकारियों के आने तक इंसीडेंट कमांडर का पद संभाला।
जिला स्तरीय अधिकारियों के आगमन पर, ड्रिल को ऑफ साइट ड्रिल घोषित किया गया और उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर ने चीफ इंसीडेंट कमांडर की जिम्मेदारी संभाली तथा बीपीसीएल के सेफ्टी आफिसर ने मुख्य सेफ्टी आफिसर का दायित्व संभाला।

Shaheed Diwas

उप विकास आयुक्त के दिशानिर्देश में सभी रिस्पांस टीमों ने संयुक्त प्रयास कर तथा नोजल से फोम का छिड़काव कर आग पर नियंत्रण स्थापित कर लिया , हालांकि रिस्पांस टीमों को भूकंप के आफ्टर शाक से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस क्रम मे चलाए गए सर्च आपरेशन मे 2 व्यक्ति घायल पाए गए, जिन्हें एसडीआरएफ व बीपीसीएल की टीम द्वारा सुरक्षित निष्क्रमण व प्राथमिक उपचार करते हुए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

मॉकड्रिल के पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा सभी रिस्पांस टीमों से घटना का फीडबैक लिया गया तथा असेंबली एरिया में उपस्थित लोगों की काउंटिंग की गई।

इस अवसर पर, श्री आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर ने कहा भूकंप एक ऐसी आपदा है जिसका पूर्वानुमान नहीं किया जा सकता है। भूकंप में अन्य आपदाओं की पुनरावृति की संभावना भी बहुत अधिक रहती है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए रिस्पांस टीमों द्वारा नियमित अभ्यास बेहद आवश्यक है,इससे अंतर विभागीय समन्वय बेहतर होता है तथा रिस्पांस की गुणवत्ता भी बेहतर होने से संभावित क्षति कम होती है।

इस मॉकड्रिल का संचालन श्री मोहम्मद साकिब खान कंसल्टेंट/ डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर तथा धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा सेफ्टी ऑफिसर, बीपीसीएल, मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया।

#earthquake #safety