Headlines

लंगट सिंह कॉलेज के भौतिकी विभाग में छात्रों ने फेयरवेल सह सम्मान समारोह

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 24 March :लंगट सिंह कॉलेज के भौतिकी विभाग में छात्रों ने फेयरवेल सह सम्मान समारोह आयोजित की. 2019_21 सत्र में एमएससी भौतिकी उत्तीर्ण हुए छात्रों के सम्मान में विभाग के छात्रों ने ये आयोजन किया. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय कॉलेज से शिक्षा समाप्त कर अगले सफर पर अग्रसर हुए छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.

Shaheed Diwas

प्रो राय ने छात्रों को अपनी क्षमताओं का ईमानदारीपूर्व आकलन कर अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करने तथा लक्ष्य की प्राप्ति तक बिना थके बिना रुके प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा की जीवन में सफलता उन्हें मिलती है जो कड़ी मेहनत करते हैं. प्रो राय ने छात्रों से कॉलेज से मिली सीख को गांठ बांध लेने तथा अपने कार्यों और व्यवहार से माता पिता गुरुजनों और कॉलेज को गौरवान्वित करने की सीख दी. उन्होंने सभी छात्रों से कॉलेज के पूर्ववर्ती संघ से जुड़कर कॉलेज के विकास में भविष्य में भी योगदान देते रहने की अपील की.

Shaheed Diwas

विभागाध्यक्ष प्रो टी के डे ने कहा की छात्र भले ही कॉलेज से अपनी शिक्षा समाप्त कर रहे हैं फिर भी विभाग के शिक्षक उनके कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ हरेंद्र कुमार ने कहा की विगत वर्षो में कॉलेज ने अपनी पुरानी गरिमा की पुनःप्राप्ति के लिए अथक प्रयास किया है.

Shaheed Diwas

समारोह में प्रो राजेंद्र प्रसाद, डॉ कुमार बलवंत ने भी अपने विचार रखे. समारोह में तीन छात्रों रोहित सिंह, मनु प्रभा और अंकित कुमार को प्राचार्य ने उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और वर्ग में सर्वाधिक उलपब्धि के लिए सम्मानित किया गया.

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने इन्हे सम्मानित करते हुए घोषणा की अब कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी सत्रों में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया जाएगा. मौके पर प्रो पंकज कुमार, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो गोपालजी, प्रो संगम कुमार, डॉ नवीन कुमार, श्री अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे.

#lscollege #muzaffarpur #News