Headlines

Fatal Attack on Professor प्रोफेसर डॉ रवि पाठक पर जानलेवा हमले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो -एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : Fatal Attack on Professor एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ बूटा- बूस्टा के पदाधिकारी सीतामढ़ी के निजी अस्पताल पहुंचकर घायल प्रोफेसर का हाल-चाल जाना। प्रोफेसर का इलाज कर रहे डॉक्टर वरुण कुमार से बातचीत कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। उसके बाद डॉ संजय ने कॉलेज में कैंप कर रहे पुलिस पदाधिकारियों से बात की, कहा कि आप लोग घटना की तह तक जाकर असली मुजरिम का पता लगाएं।

Fatal Attack on Professor एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह


*यदि एक सप्ताह के अंदर इस घटना का उद्वभेदन नहीं होता है तो शीतकालीन सत्र में इस घटना पर सवाल उठाया जाएगा।

Fatal Attack on Professor एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे शिक्षक
Fatal Attack on Professor एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे शिक्षक


इसके बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस घटना के संबंध में कुलपति महोदय से बात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि इलाज में हो रहे खर्च का वहन विश्वविद्यालय करेगी। उन्होंने कालेज परिसर में धरने पर बैठे शिक्षक एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया और घंटे भर धरना स्थल पर बैठे रहे।


बूटा के महासचिव डॉ सुनील कुमार सिंह ने इस घटना को शर्मनाक और निंदनीय बताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हमलावर को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र लगातार धरने पर बैठकर आक्रामक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि नैक के नाम पर जो विकास कार्य हो रहे हैं, उसकी जांच होनी चाहिए तथा ठेकेदारी का भी ओपन टेंडर होना चाहिए। संघ इस पर अपनी नजर रखेगा। मौके पर संघ के पदाधिकारियों में बुस्टा महासचिव डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ जयकांत सिंह, डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

#sitamarhi #Muzaffarpur #news