Headlines

डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर लंगट सिंह कॉलेजका एक पार्क होना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण अनुभूति है- प्राचार्य ओमप्रकाश राय

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 3 December :

लंगट सिंह कॉलेज में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई. प्राचार्य ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पार्क का नाम देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम पर देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क करने की घोषणा की गई. प्रो राय ने नामकरण पर बोलते हुए कहा की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एक महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक और वकील होने के साथ-साथ सादगी और ईमानदारी के मिसाल होने साथ ही इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं. इनके नाम पर कॉलेज का एक पार्क होना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण अनुभूति है.

Shaheed Diwas
कार्यक्रम की शुरुआत पार्क स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय और वरिष्ठ सहयोगियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया.

डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह इसी पार्क में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्क स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय और वरिष्ठ सहयोगियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर प्रो राय ने उनके जीवन एवं भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान तथा राष्ट्रपति के रूप में भारत की संवैधानिक जड़ों को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा की उनकी जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय थी.

Shaheed Diwas
प्राचार्य प्रो राय के नेतृत्व में एनसीसी द्वारा सभी पार्को में बृहद सफाई अभियान भी चलाया गया.

देश की आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर गांधी जी का सहयोग किया. उन्होंने मौजूद छात्रों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.


इस अवसर पर प्राचार्य प्रो राय के नेतृत्व में एनसीसी द्वारा सभी पार्को में बृहद सफाई अभियान भी चलाया गया. साथ ही प्राचार्य प्रो राय ने पार्क के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी कॉलेज के एनसीसी विंग को देने की घोषणा भी की. कार्यक्रम में प्रो टी के डे, प्रो सुरेंद्र राय, डॉ राजीव कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार , डॉ इम्तियाज, डॉ गुंजन कुमार आनंद कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #rajendraprasad #muzaffarpur