Headlines

जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स 2022 के दूसरे दिन फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 December :

जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव-2022
कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स 2022 के दूसरे दिन आज बालिका वर्ग में कबड्डी बालिका वर्ग और नेहरू स्टेडियम में खेला गया वहीं खुदीराम बोस में फुटबॉल का मैच खेला गया।

SKJ Law College


कबड्डी बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले में मुसहरी की प्रखंड की टीम ने कूढनी प्रखंड को 33-6 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बालिका कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला कुढ़नी प्रखंड की टीम ने सरैया प्रखंड को ट्राई ब्रेकर में 8-4 से पराजित कर फाइनल में एवं मुसहरी प्रखंड की टीम ने बांदरा प्रखंड को 35-11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


वही खो-खो बालिका वर्ग में कुढ़नी प्रखंड ने पारू प्रखंड को 4-1 से मुसहरी ने बंदरा प्रखंड को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। ‌ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कूढनी ने साहेबगंज को 3-2 से पारु ने सरैया को 6-4 से,बंदरा ने सकरा को 9-4 से,मुसहरी ने मोतीपुर को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कल कूदनी और मुसहरी के बीच फाइनल मुकाबला 11:30 में खेला जाएगा।


वहीं बालक वर्ग के फुटबॉल मैच में मुसहरी प्रखंड की टीम ने मोतीपुर प्रखंड के टीम को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मुसहरी की ओर से राजीव कुमार ने अपने टीम के लिए दो गोल किए।
बालिका वर्ग में मुसहरी प्रखंड के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय टीम के लिए चयन किया गया।

#Tarangmegha #Sportsevent #Muzaffarpur