Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 January : 89 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल सिन्हा फेफड़े के रोग से ग्रसित और दिल्ली के एम्स में भर्ती किये गए थे. दिल्ली के एम्स में रविवार की रात उनका निधन हो गया. आज मंगलवार को 1:00 बजे दिन में लोधी रोड में उनका दाह संस्कार किया गया. पूर्व मंत्री रामकृपाल सिन्हा का जन्म वर्ष 1934 में औराई के मटिहानी गांव में हुआ था. पूर्व मंत्री रामकृपाल सिन्हा पूर्व राज्यपाल गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के पति थे. मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक भी रहे और 1995 में सेवानिवृत्त हुए .

अंतिम तस्वीरों में एक

राजनितिक जीवन
1968 से 1974 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे ,1971 में कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री के कैबिनेट में लघु सिंचाई मंत्री रहे, 1974 से 1980 तक राज्यसभा सांसद रहे, 1977 से 1979 तक का केंद्रीय श्रम और संसदीय मामलों के राज्यमंत्रीभी रहे.

मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि

Advertisements

पूर्व मंत्री रामकृपाल सिन्हा के निधन से दिल्ली से लेकर बिहार मुजफ्फरपुर और उनके गांव तक शोक की लहर फैल गई. मुजफ्फरपुर में गन्नीपुर आवास एवं आरडीएस कॉलेज में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई. आरडीएस कॉलेज में भी प्राचार्य अमिता सिन्हा ने शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्राध्यापक रामकृपाल सिन्हा को श्रद्धांजलि दिया.

लोदी रोड दिल्ली में आज पूर्व मंत्री रामकृपाल सिन्हा का अंतिम संस्कार किया गया.

#ramkripalsinha #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.