Bihar News
Advertisements

पटना में महात्मा गांधी सेतु से कूदा युवक, वहां मौजूद लोगों ने बचाई जान पटना में महात्मा गांधी सेतु से कूदा युवक, वहां मौजूद लोगों ने बचाई जान


Patna 3 May : प्यार में असफल युवक ने आत्महत्या करने की असफल कोशिश की। पटना में महात्मा गांधी सेतु की मरम्मत का काम चल रहा है. इस सिलसिले में वहां मौजूद इंजीनियर लगातार वीडियो बनाकर अपने कार्यों की समीक्षा करते हैं. इसी दौरान उन्होंने पुल के ऊपरी छोर पर एक युवक की हरकत देखी। तभी वहां मौजूद इंजीनियरों ने अपना कैमरा जूम किया तो आत्महत्या करने वाले युवक की गतिविधि पूरी तरह से दिखाई दे रही थी. पुल से कूदते युवक की पूरी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। समाचार को दिखाने का मकसद सिर्फ इतना है कि कोई ऐसी गलती न करे।

रेस्क्यू ऑपरेशन आयुष कुमार नाम के युवक ने किया ,जान बचानेवाला आयुष from Twitter


हालांकि युवक की किस्मत अच्छी थी कि वहां मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और उसका रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. दरअसल, उस युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन आयुष कुमार नाम के युवक ने किया था. आयुष वोट ऑपरेटर हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी हैं।

Advertisements
महात्मा गांधी सेतु से कूदा युवक From Twitter

युवक को आत्महत्या करते देखा तो उसने अपनी नाव उसी दिशा में घुमा दी और जैसे ही युवक पानी में गिरा, आयुष ने उसे वोट देकर बचाया। यकीनन ये तस्वीर दिल को झकझोर देने वाली है. लेकिन, इस तस्वीर के जरिए हम यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे आज की युवा पीढ़ी छोटी-छोटी बातों में अपनी लीलाओं को खत्म करने की गलती कर रही है। हालांकि आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले युवक की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन मामला पटना के आलमगंज थाने का है. यह वीडियो सोमवार शाम का है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.