Headlines

GD Mother International School में प्रथम सोपान ट्रेनिंग कैम्प आरंभ

GD Mother International School सोपान ट्रेनिंग कैम्प GD Mother International School सोपान ट्रेनिंग कैम्प
Advertisements

Muzaffarpur 24 June : भारत स्काउट एंड गाइड मुजफ्फरपुर के द्वारा GD Mother International School में प्रथम सोपान ट्रेनिंग कैम्प का आरंभ हुआ. यह कैम्प पाँच दिनों तक चलेगा. इसके तहत कब बुलबुल स्काउट और गाइड प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सह जिला आयुक्त स्काउट एंड गाइड पंकज कुमार प्रशासिका कविता प्रसाद साह प्राचार्य नीलम सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

GD Mother International School सोपान ट्रेनिंग कैम्प

GD Mother International School सोपान ट्रेनिंग कैम्प

निदेशक पंकज कुमार ने बच्चों को अनुशासित होकर अपने जीवन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। प्रशासिका कविता प्रसाद साह ने कहा की स्काउट एंड गाइड के माध्यम से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। प्राचार्य नीलम सिंह ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ सभी छात्र छात्रों को पाठ्येतर गतिविधियां पर भी ध्यान देना चाहिए।नवनीश कुमार ने बताया की जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल जिला का पहला निजी विद्यालय है जहाँ प्रथम सोपान का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।

GD Mother International School सोपान ट्रेनिंग कैम्प

संयोजक दिलमोहन झा ने बताया की शिविर में कैडेटों को ड्रील मार्च पास्ट सैल्यूट झंडा फहराने का नियम सिटी संकेत हाथ का संकेत विभिन्न प्रकार की ताली एवं छात्र छात्राओं को आत्म निर्भर व्यक्तिगत कर्तव्य सहित अन्य प्रशिक्षण दी जाएगी।

मौके पर ब्लॉक इंचार्ज रूपाली मजूमदार सविता अंबष्ठा, पी टी आई अभिषेक कुमार कल्पना सिंह एवं रानी कुमारी मौजूद थी.

You may also like to read…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *