Muzaffarpur 16 January : GD Mother School के कक्षा 9 के छात्र आयुष कुमार सिंह का चयन ऑल इंडिया जूनियर एनबीए थ्री वी थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ, विद्यालय में हर्ष का माहौल।
GD Mother School के आयुष कुमार सिंह
GD Mother School के निदेशक पंकज कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 से 15 जनवरी 2025 को जूनियर एनबीए थ्री वी थ्री नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ऑल स्टार टीम का गठन किया गया हैं।जो कि आगामी ऑल इंडिया जूनियर एनबीए थ्री वी थ्री नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।

इस मौके पर विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने कोच एवं खिलाड़ी की सराहना की और बताया की विद्यालय के बास्केटबॉल खिलाड़ी दिन प्रतिदिन अपनी कड़ी मेहनत के कारण विद्यालय ही नहीं जिला और राज्य का भी नाम रौशन कर रहे हैं।

मुझे पूरी उम्मीद हैं यही खिलाड़ी आने वाले दिनों में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम भी रौशन करेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष कुमार सिंह कक्षा नवमी का छात्र है। पिता शिव शंकर कुमार व्यावसायिक एवं माता निक्की सिंह गृहणी हैं।
कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया की इस थ्री वी थ्री नेशनल चैंपियनशिप के बालक वर्ग में 4 राज्यों बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से कुल 95 स्कूलो के 380 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से 20 खिलाड़ियों का चयन ऑल स्टार टीम के चयन ट्रायल के लिए किया गया था।
7th Gurukul Chess League गुरुकुल शतरंज लीग 18 जनवरी को https://t.co/pP7pXObkYh pic.twitter.com/K0GLsBeZsQ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 16, 2026
चयन ट्रायल में फिटनेस टेस्ट, स्कील टेस्ट एवं गेम परफॉरमेंस के पॉइंट के आधार पर कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया गया हैं। जो कि फरवरी माह में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया जूनियर एनबीए थ्री वी थ्री नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।पूरी चयन प्रक्रिया पुर्तगाल के अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं टेक्निकल डायरेक्टर ऑफ एनबीए स्कूल इंडिया के फर्नांडो ब्रास के द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, सचिव अखिलेश कुमार मणि, संयुक्त सचिव विनय शंकर, विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष जताया एवं उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।