Muzaffarpur December 25 : मुजफ्फरपुर में द्वितीय बिहार राज्य अंतर जिला अजय- सुदेश मेमोरियल प्राईज मनी गोल्डन माईल रिले 2023 Golden Mile Relay Race का सफल आयोजन लंगट सिंह महाविद्यालय में किया गया। जिसमे राज्य के बत्तीस (32) टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Golden Mile Relay Race 2023

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री पंकज सिन्हा, (आई. जी., मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शशांक शेखर ( मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रशांत ग्रुप), श्री मनीष कुमार (जिला अवर निबंधक, मुजफ्फरपुर), श्री धर्मेन्द्र कुमार ( सचिव, बिहार चेस संघ), श्री शरदेंदु शेखर (रजिस्टार एल० एन० मिश्रा कॉलेज), श्री पारस प्रसाद गुप्ता (पूर्व पी० टी० आई० एल० एस० कॉलेज), श्री राजीव कु० पंकु ( वार्ड पार्षद), श्री अजीत कुमार ( पूर्व सचिव, बिहार चेस संघ) , श्री महेंद्र प्रसाद ( पी० टी० आई० एल० एस० कॉलेज, मुज०) मौजूद थे।



67th National Volleyball Championship मुजफ्फरपुर सुप्रिया https://t.co/oC20jKi4Ch pic.twitter.com/mV5RaR2Ovc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 22, 2023
प्रतियोगिता की शुरुआत स्व० अजय कुमार एवम स्व० सुदेश कुमार (अवर निबंधक, मुज०) जी को पुष्पांजली एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

मुज० जिला एथ० संघ श्री राम प्रमोद राम जी के द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। श्री डॉ० संजय सिन्हा भा०प्र०से० सेवानिवृत (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद कीड़ा एवं योग संस्थान) के द्वारा इस आयोजन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं भाग लेने आए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया ।

महिलाओं की 4 × 1/2 माईल रिले की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री पंकज सिन्हा (आई.जी. प्रक्षेत्र) के द्वारा की गई। जिसमे प्रथम स्थान पूर्वी चम्पारण (आशा कुमारी, कुमंती कुमारी, सुनैना कुमारी, प्रिय कुमारी) द्वितीय स्थान समस्तीपुर ( बेबी कुमारी , आंचल कुमारी, दीपिका राज, राज नंदनी), तृतीय स्थान पर मेजबान मुजफ्फरपुर ‘ ए’ ( प्रिंशी कुमारी, दिव्या, प्रियंका कुमारी, अदिति कुमारी), चतुर्थ स्थान बेगूसराय (रमा कुमारी, छोटी कुमारी, अदिति कुमारी, सोनाली कुमारी) , पंचम स्थान वैशाली (खुशी कुमारी, निकी कुमारी, पिंकी कुमारी, आरती कुमारी) षष्टम स्थान मुजफ्फरपुर बी (श्रेया कुमारी, आंचल कुमारी, गुड़िया कुमारी, चांदनी कुमारी) की टीम रही।

पुरषों की 4×1600 म० (माइल) वर्ग में पटना की टीम प्रथम (पृथ्वी कुमार, चंदन कुमार, सुभाष कुमार,संजीत कुमार), द्वितीय स्थान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ( विजय कुमार, प्रिंस कुमार, राजन राज, राजन महतो) एवं तृतीय स्थान पर मेजबान मुजफ्फरपुर (श्याम कुमार, गौरव कुमार, निखिल कुमार, प्रभाकर कुमार), चतुर्थ स्थान बक्सर ( दिनेश कुमार सिंह, मो० मुन्ना , सुजीत यादव, रिपिन कुमार), पंचम स्थान लखीसराय (धरणजय कुमार, बरजेश कुमार, शिवम यादव, प्रवीण कुमार) षष्टम स्थान बेगूसराय (सोनू कुमार, रवि कुमार, मो० इरफान, मो० मसरूर आलम) की टीम रही।

मंच संचालन श्री राजीव कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्री मृत्युंजय कुमार सिंह (सचिव, मुज० जिला संघ) के द्वारा किया गया। जिसमे उन्होंने खिलाड़ियों, तकनिकी पदाधिकारियों , बिहार एथलेटिक्स संघ, बिहार विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, नगर निगम, चित्रगुप्त एसोसिएशन, बिहार निबंधन सेवा संघ एवं प्रायोजकों को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 62,000 थी।
#relayrave #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।