Muzaffarpur 29 March : मुजफ्फरपुर के SKJ Law College में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों और एलुमनी ने भाग लेकर छात्रों को प्रेरित किया।
SKJ Law College में भव्य एलुमनी मीट
आज दिनांक 29 मार्च 2026 को एस. के. जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर के सेमिनार हॉल में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एसोसिएशन द्वारा भव्य पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत श्री कृष्ण सिंह एवं एल. पी. शाही की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ।

दीप प्रज्वलन समारोह में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सह बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष श्री संजय कुमार, महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा, सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा, निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक सह एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रशासक सह एलुमनी सदस्य डॉ. रत्नेश कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

साथ ही न्यायिक अधिकारियों में श्री मुकेश कुमार, श्री तौसीफुल हक अंसारी, श्री अभिराज ठाकुर, आरती कुमारी एवं रेखा रश्मि, उपेन्द्र कुमार, मुजफ्फरपुर डी.बी.ए. अध्यक्ष श्री रामकृष्ण ठाकुर, एडवोकेट एसोसिएशन सचिव श्री उमेश सिंह, अजय नारायण सिन्हा तथा बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व सिंडिकेट सदस्य श्री हरेंद्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर किया गया। निदेशक सह एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयंत कुमार ने स्वागत संबोधन में महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रगति एवं विकास पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्ववर्ती छात्र संगठन का सक्रिय रहना एवं समय-समय पर महाविद्यालय प्रबंधन को सुझाव देना संस्थान के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान वर्तमान में उत्कृष्ट विधिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिससे छात्र-छात्राएँ न्यायिक सेवा, विधि परामर्श एवं उच्च स्तर के अधिवक्ता के रूप में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार ने अपने संस्मरण साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि परिश्रम एवं समर्पण से वे भी जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए।

एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. पी. चौधरी ने सी.एस.आर. गतिविधियों के अंतर्गत संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें जरूरतमंदों को सिलाई मशीन, व्हीलचेयर, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर एवं बैटरी आदि प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान जरुरतमंद डीग्री कॉलेज, कुढ़नी को इन्वर्टर एवं बैटरी तथा जरूरतमंद बच्चों को बैग एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
SKJ Law College में भव्य 'इंडक्शन प्रोग्राम' का आयोजन: नवागंतुक छात्रों का हुआ स्वागत https://t.co/gsmneNoE9S #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/7Sw2BLYYAb
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 28, 2026
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन कॉलेज की छात्रा आशी तिवारी एवं छात्र अभिनय चौधरी द्वारा किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
यह कार्यक्रम पूर्ववर्ती छात्रों और वर्तमान छात्रों के बीच संवाद, प्रेरणा एवं सहयोग का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।