Headlines

Gurukul Chess Academy ने जारी किया 3 महीनों का कैलेंडर

Gurukul Chess Academy Gurukul Chess Academy
Advertisements

Muzaffarpur 19 February : Gurukul Chess Academy गुरुकुल शतरंज अकादमी ने जारी किया 3 महीनों का कैलेंडर, शासी निकाय ने लिया 3 ओपेन रैपिड, 3 जीसीए चेस लीग, 3 शतरंज सेमिनार सहित कुल 15 बड़े आयोजन का निर्णय.

Gurukul Chess Academy

गुरुकुल शतरंज अकादमी की शासी निकाय बैठक संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सोनू की अध्यक्षता में ब्रह्मस्थान रोड, बालूघाट स्थित शाखा में संपन्न हुआ। बैठक के उपरांत उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से आगामी तीन माह का कैलेंडर जारी किया गया। जिसमें 3 ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, 3 जीसीए शतरंज लीग प्रतियोगिता, 3 ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता, 3 शतरंज सेमिनार राज्य अथवा राष्ट्रीय खिलाड़ी से के साथ 3 पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करवाई जायेगी।

SKJ Law College
SKJ Law College

जिसमें 12वीं जीसीए ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 08 मार्च 2024 को, 3rd जीसीए शतरंज लीग 10 मार्च 2024 को, 6th जीसीए ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 17 मार्च 2024 को, 3rd जीसीए शतरंज खेल सेमिनार 29 मार्च 2024 को एवं 6th जीसीए पारितोषिक वितरण समारोह 29 मार्च 2024 को अयोजित की जायेगी।

Gurukul Chess Academy
Gurukul Chess Academy

प्रशिक्षण के क्षेत्र में कुल 30 सिलेबस के साथ मात्र 21 छात्रों हेतू ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षा संचालन का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रारंभिक तौर पर बिहार राज्य जूनियर विजेता, एसजीएफआई बिहार प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

सभी प्रकार के प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं कार्यालय के कार्य सिर्फ गुरुकुल शतरंज अकादमी की ब्रह्मस्थान रोड, बालुघाट शाखा से संचालित होगा। बैठक में संस्थापक अभिषेक सोनू, सचिव शिवानी कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमारी प्रियंका, जयप्रकाश झा उर्फ जेपी, किशन कुमार, भारतीय रेलवे में कार्यरत कृष्ण गोपाल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहें।

#chess #Muzaffarpur