Headlines

Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बने उपविजेता

Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बने उपविजेता Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बने उपविजेता
Advertisements

Muzaffarpur 4 January : बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy की समायरा ने अंडर 7 और अर्णव राज ने अंडर 11 वर्ग में उपविजेता का खिताब जीतकर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन किया।

Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन

बेगूसराय जिला शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त ए 3 चेस एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय के निराला नगर स्थित एक विवाह भवन के सभागार में किया गया। इस प्रतियोगिता में Gurukul Chess Academy के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बने उपविजेता
Gurukul Chess Academy की समायरा और अर्णव राज का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बने उपविजेता

गुरुकुल शतरंज अकादमी की समायरा ने अंडर 7 आयु वर्ग में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने मुकाबलों में बेगूसराय के दिव्य आनंद, पूर्णिया की आकृति नाव्या एवं आद्या को पराजित किया। वहीं अंडर 11 वर्ग में अर्णव राज ने उपविजेता बनकर अकादमी का मान बढ़ाया। अर्णव राज ने पटना के राघव डालमिया, बेगूसराय के साहिल कुमार एवं सुयश सिन्हा तथा समस्तीपुर के प्रान्तेश सिन्हा को हराया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दोनों खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुरुकुल शतरंज अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अकादमी के खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी एवं बिहार राज्य जूनियर विजेता अभिषेक सोनू ने बताया कि हाल के दिनों में समायरा सहित विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय मजबूती देखने को मिल रही है, जिससे अंडर 7 से लेकर अन्य आयु वर्गों में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।

दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता पर गुरुकुल शतरंज अकादमी के सदस्यों, मुजफ्फरपुर के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

More Chess News from Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 5 जनवरी को नया टोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में जिला स्तरीय ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
5+3 टाइम कंट्रोल वाली इस रोमांचक प्रतियोगिता में जिले के दर्जनों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं।
शीर्ष 5 विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि संघ के 40वें स्थापना वर्ष के अवसर पर जनवरी माह में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता से जिले में शतरंज को नई ऊर्जा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *