Begusarai 27 September : बिहार महिला क्रिकेट टीम अंडर 19 का कमान बेगूसराय की हर्षिता को मिला है. बीसीसीआई द्वारा चेन्नई में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा रविवार को पटना में की गई जिसमें बेगूसराय की हर्षिता को कप्तान बनाया गया है. बेगूसराय की पहली क्रिकेटर है जो बिहार क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगी.

बीसीसीआई के द्वारा 1 अक्टूबर से चेन्नई में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा. बिहार अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है. जिसमें बिहार के बेगूसराय के मटिहानी ब्लॉक के हासपुर गांव कि हर्षिता भारद्वाज महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान बनाई गई है. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ से जुड़े सभी लोगों ने हर्षिता को बधाई और शुभकामनाएं दी.
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2022
#begusarai #begusaraicricket #biharcricket

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।