Headlines

Hayman Trophy Cricket आदित्य के शतक की बदौलत मेजबान मुजफ्फरपुर ने रोका शिवहर का विजय रथ 

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 30 April : Hayman Trophy Cricket लीग चरण के अंतिम मुकाबले में वीजेडी मेथड से मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 48 रनों से हराया.

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए अहम मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 48 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

Hayman Trophy Cricket

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए अहम मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एलबीडब्ल्यू के विवाद पर शिवहर की टीम अंपायर के फैसला विरोध करते हुए मैदान से बाहर चली गई। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों टीमों में हाथापाई हुई और मामला  अंततः पुलिस के हस्तक्षेप से शांत हुआ। अंततः इस मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 48 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

Shaheed Diwas

 स्थानीय एन आई सी ए के मैदान में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 46 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 361 रन बनाए । जिसमे मुजफ्फरपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए ।

Hayman Trophy Cricket आदित्य के शतक की बदौलत मेजबान मुजफ्फरपुर ने रोका शिवहर का विजय रथ 
Hayman Trophy Cricket आदित्य के शतक की बदौलत मेजबान मुजफ्फरपुर ने रोका शिवहर का विजय रथ 

अतुल प्रियंकर ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली।इन दोनों के अलावा शिवम ने 88 चिरंजीवी ने 35 विकास ने 15 अंकित ने 11 अभिनव आलोक ने 10 रन बनाएं ।गेंदबाजी में शिवहर के  मृत्युंजय , पुष्कल  और  कुमार विनायक ने दो  दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की । वही  एक खिलाड़ी रन आउट हुए ।जवाब में खेली उतरी शिवहर की टीम 36 ओवर में 264 रन ही बना पाई इस समय बल्लेबाजों द्वारा खराब रोशनी का शिकायत पर खेल को अंपायर द्वारा रोक दिया गया जहां वीजेडी मेथड के तहत मुजफ्फरपुर को 48 रनों से जीत दे दी गई ।

शिवहर के तरफ से बल्लेबाजी में विनायक ने 64 अशफाक ने 34 राजकुमार ने 42 आदित्य ने 50 संजय भास्कर ने 35 गौरव जोशी ने 13 एवं कृष्ण कुमार ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के  देवाशीष ने तीन , नमन ने दो ,विशाल  एवं देवांग मिश्रा ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।जहां गेम को रोका गया उस समय शिवहर को 328 रनों की दरकार थी जिसमें वह 264 रन ही बना पाई अतः मुजफ्फरपुर को अंपायर द्वारा 48 रनों से जीत दे दिया गया । मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के आदित्य कुमार को दिया गया