Headlines

Hayman Trophy Cricket में शिवम,आदित्य और नमन की बदौलत मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी जीत

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 April : Hayman Trophy Cricket में शिवम,आदित्य और नमन की बदौलत मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी जीत,सीतामढ़ी को 212 रनो के विशाल अंतर से हराया.

Hayman Trophy Cricket

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 212 रनों के विशाल अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। एन आई सी ए कपरपुरा के मैदान में मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 376 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें शिवम और आदित्य कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अपने शतक पूरा किए।

SKJ Law College
Hayman Trophy Cricket जेनैक्स क्रिकेट अकादमी के मनीष ओझा को सम्मानित करते हुए जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी।


शिवम और आदित्य के बीच 270 रनो की साझेदारी हुए।शिवम ने जहाँ 152 रनो की बेहतरीन पारी खेली वहीं आदित्य ने भी शानदार 123 रन बनाए।शिवम ने जहा 17 चौके और 5 गगन चुम्बी छक्के लगाए वही आदित्य ने 14 चौके एव 2 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावे चिरंजीवी ने 20,अंकित ने 20 एव अतुल प्रियंकर ने नाबाद 24 रन बनाए।
गेंदबाजी में सीतामढ़ी के रोहित ने 3, माधव ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

SKJ Law College
Hayman Trophy Cricket में शिवम,आदित्य और नमन की बदौलत मुजफ्फरपुर की लगातार दूसरी जीत


जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 43 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सीतामढ़ी के कुणाल ने 43 प्रियांशु ने 27 एवं प्रफुल्ल ने 29 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।


गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से नमन पाराशर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके । वहीं देवाशीष को दो मोहित विशाल एवं रवि को एक-एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।
आज के मैन ऑफ द मैच शिवम एवं आदित्य को संयुक्त रूप से दिया गया ।