Headlines

जहानाबाद में निगरानी टीम ने कैश के साथ रिश्वतखोर असिस्टेंट इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Shaheed Diwas
Advertisements

विशेष निगरानी विभाग की टीम ने बिहार पुलिस भवन निर्माण में पोस्टेड असिस्टेंट इंजीनियर अब्दुल करीम को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.

Patna 19 October : जहानाबाद में निगरानी टीम ने 50 लाख कैश के साथ रंगेहाथ घूस लेते असिस्टेंट इंजीनियर को किया गिरफ्तार. स्पेशल मॉनिटरिंग यूनिट (एसवीयू) ने एक रिश्वतखोरी सहायक अभियंता को पकड़ा है. जहानाबाद में विशेष निगरानी विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है.

Shaheed Diwas

विशेष निगरानी विभाग की टीम ने बिहार पुलिस भवन निर्माण में पोस्टेड असिस्टेंट इंजीनियर अब्दुल करीम को 50 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. असिस्टेंट इंजीनियर ने कांट्रैक्टर सुनील कुमार से पेंडिंग बिल(24 लाख 15 हजार रुपये के लंबित बिल) के बदले में घूस की मांग की थी. जिसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पटना के ठिकानों पर छापेमारी की गई.


जानकारी के अनुसार जहानाबाद शहर के पुराने थाना परिसर में महिला थाना का नया भवन, जो कि बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग की तरफ से बनाए जा रहा था, उस भवन के निर्माण में ढलाई का बिल पास करने के लिए सहायक अभियंता ने कॉन्ट्रैक्टर से घूस की मांग की थी.

#jehanabad #bihar #patna #surveillanceteam