Headlines

ऐतिहासिक लंगट सिंह कॉलेज का पहला महिला छात्रावास-“डॉ मृदुला सिन्हा महिला छात्रावास का आज हुआ उद्घाटन

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 27 November : माननीय सांसद, राज्यसभा श्री अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया. उद्घाटन करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा की इस छात्रावास के निर्माण से दूरदराज की छात्राओं को बहुत सहूलियत हो जायेगी. उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के लिए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय की सराहना करते हुए कहा की लंगट सिंह कॉलेज की छात्राओं के लिए यह एक बड़ी सौगात है. मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की 40 कमरे वाले इस छात्रावास में ग्रुप स्टडी एवं संगोष्ठी के लिए एक अत्याधुनिक सभागार भी है. लिखित परीक्षा के माध्यम से हॉस्टल के लिए छात्राओं का चयन किया जाएगा.

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी एवम मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही अतिरिक्त अकादमिक गतिविधियों के लिए भी छात्राओं को प्रेरित एवम प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही छात्राओं के लिए योग प्रशिक्षण और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे.

v
Service Regularization


उन्होंने कहा की इस छात्रावास के उद्घाटन से कॉलेज की छात्राओं को अपने छात्रावास की लगभग दस वर्षो की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है. इससे पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रो सिंह ने महाविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया. साथ ही पद्मश्री डॉ मृदुला सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर नारी सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया.

मौके पर सीसीडीसी प्रो अमिता शर्मा ने कहा की इस छात्रावास से छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही रचनात्मक माहौल मिलेगा जिससे उनको करियर लक्ष्य हासिल करने में बहुत मदद मिलेगी. समारोह में पूर्व विधान पार्षद प्रो नरेंद्र प्रसाद सिंह, श्री विजय अग्रवाल, श्री उदय शंकर सिंह, प्रो टीके डे, प्रो राजीव कुमार, प्रो पंकज कुमार, प्रो पुष्पा कुमारी, डॉ रितुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ इम्तियाज, डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #muzaffarpur #newws

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *