Sitamarhi 2 July : India Nepal Border भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने हाल ही में सोनबरसा सीमा पर उज्बेकिस्तान के एक व्यक्ति को पकड़ा है. विचाराधीन व्यक्ति की पहचान खलील मुख्तारोव के रूप में की गई है.
पिछले पांच महीने में दूसरी बार उज्बेकिस्तानी नागरिक की गिरफ़्तारी हुई है. 30 वर्षीय खलील मुख्तारोव के पास पैन और आधार भी मिले हैं. इसके पास 2020 तक के ही वैध कागजात थे.इसके साथ टैक्सी ड्राइवर भी गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम मोहम्मद अरिस है.
पैन आधार के साथ विदेशी नागरिक के मिलने के बाद एसएसबी अधिकारीयों की नींद गायब हो गई.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।