Muzaffarpur 26 January : मुजफ्फरपुर में Indian Oil Corporation की त्योहार विशेष योजना के तहत चयनित ग्राहकों को एक्स्ट्रा रिवॉर्ड लॉयल्टी पॉइंट्स दिए गए। गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम।
Indian Oil Corporation ने ग्राहकों को दिया खास तोहफा
Indian Oil Corporation (आईओसीएल) द्वारा चलाए गए त्योहार विशेष बिक्री अभियान “त्योहारों के रंग, इंडियन ऑयल के संग” के अंतर्गत रविवार को मुजफ्फरपुर के जेल चौक स्थित पशुपति गंगा सर्विसेज सहित जिले के अन्य चयनित रिटेल आउटलेट्स पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षित करना एवं बिक्री को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में पुरस्कारों का वितरण श्री सतीश कुमार सिंह, डिविजनल रिटेल सेल्स हेड, मुजफ्फरपुर डिविजनल ऑफिस, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि यह बिक्री अभियान अक्टूबर माह में शुरू किया गया था, जिसे बिहार राज्य के कुल 471 रिटेल आउटलेट्स पर सफलतापूर्वक संचालित किया गया। योजना के तहत पात्र ग्राहकों को ₹500 से ₹5000 तक के एक्स्ट्रा रिवॉर्ड (XTRAREWARD) लॉयल्टी पॉइंट्स प्रदान किए गए, जो सीधे उनके एक्स्ट्रा रिवॉर्ड लॉयल्टी खातों में क्रेडिट किए गए।
इस अवसर पर श्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों के लिए लगातार उपभोक्ता-केंद्रित योजनाएं लाता रहा है। ऐसी पहलों से न केवल ग्राहकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है, बल्कि कंपनी और ग्राहकों के बीच विश्वास का रिश्ता भी और मजबूत होता है।
Tirhut Forest Division के वेटलैंड्स में एशियन वॉटरबर्ड सेंसस-26 की शुरुआत, पहले दिन चिड़ियों की गिनती https://t.co/O2RoihZu2d pic.twitter.com/CKJqWJflSn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 25, 2026
वहीं रिटेल आउटलेट के डीलर श्री अमरेंद्र कुमार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाओं से ग्राहकों में उत्साह बढ़ता है और रिटेल आउटलेट्स की बिक्री में भी सकारात्मक वृद्धि होती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्राहकों ने इंडियन ऑयल द्वारा चलाई जा रही इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की योजनाओं की अपेक्षा जताई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।