Headlines

Indian Rail जाना था जापान पहुँच गए चीन -बिहार में ट्रेन ने भुला रास्ता

SKJ Law College
Advertisements

बछवारा स्टेशन मास्टर की गलती के कारण अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर की बजाय हाजीपुर विद्यापति नगर वाली रेल लाइन को की तरफ जाने लगी. चालक को समझते देर नहीं लगी की रास्ता भटक रही है.

Muzaffarpur 5 August :

बिहार में ट्रेन ने भुला रास्ता मुजफ्फरपुर की जगह चल दी हाजीपुर के रास्ते .. रास्ता भटक गई. जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस. गुवाहाटी से चलकर बरौनी मुजफ्फरपुर होते हुए जम्मू जाती है. बरौनी जंक्शन से खुलने के बाद बछवारा होते हुए मुजफ्फरपुर जाती है पर बछवारा स्टेशन मास्टर की गलती के कारण अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर की बजाय हाजीपुर विद्यापति नगर वाली रेल लाइन को की तरफ जाने लगी. चालक को समझते देर नहीं लगी की रास्ता भटक रही है. उसने कंट्रोल रूम बछवारा से संपर्क किया और इसकी जानकारी दी तब फिर ट्रेन को वापस बछवारा स्टेशन पर लाया गया.


गौरतलब है कि 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से चलकर बरौनी बछवारा समस्तीपुर रेल लाइन पर होते हुए मुजफ्फरपुर से आगे जम्मू तक जाती है. बछवारा के बाद एक रेलवे ट्रैक सीधे समस्तीपुर की तरफ जाती है और एक हाजीपुर की तरफ.

SKJ Law College
Symbolic image


सोनपुर रेल मंडल के बछवारा जंक्शन पर गुरुवार को अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जब एक ट्रेन रास्ता भटक गई स्टेशन अधिकारीयों के कारन. बछवाड़ा के बाद दूसरी लाइन पर भटक गई. लाइन क्रॉस करने के बाद ट्रेन के चालक को थोड़ी आशंका हुई कि रास्ता भटक रहा है ट्रेन तो चालक ने अपनी सूझ बुझ दिखते हुए पहले ट्रेन को रोका और बछवारा रेल जंक्शन के कंट्रोल रूम से संपर्क साधा. तब पता चला कि समस्तीपुर की बजाय हाजीपुर जंक्शन की तरफ जा रहा है.

SKJ Law College

जैसे ही जानकारी मिली बछवारा रेलवे जंक्शन पर, जंक्शन पर मौजूद अधिकारियों के माथे पर पसीने आ गए क्योंकि यह एक बड़ी लापरवाही है और जाँच का विषय है. ट्रेन को वापस बछवारा स्टेशन लाया गया और उसे गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया.

#indianrail #rail #Amarnathexpress