Sports
Advertisements

Mumbai 5 August :

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जा सकता है. 2028 के ओलंपिक गेम्स जो लॉस एंजिल्स में होने वाले हैं इसमें 28 नए खेलों को शामिल करने की संभावना है. IOC की अगली बैठक मुंबई में आयोजित होने वाली है 2023 में. इसमें अंतिम फैसला लिया जाएगा. गौरतलब है कि अगले साल होने वाले ओलंपिक कमेटी की बैठक मुंबई में ही होने वाली है. इस बैठक में 2028 में होने वाले ओलंपिक में शामिल करने के लिए क्रिकेट के अलावा 8अन्य खेलों के लिए समीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है .


आपको बता दें क्रिकेट ओलंपिक खेलों में एक बार खेली जा चुकी है पेरिस में सन उन्नीस सौ में ओलंपिक खेल पेरिस पर हुए थे जिसमें क्रिकेटर भी शामिल था. पेरिस ओलंपिक में केवल 2 देशों ने क्रिकेट खेला था जो ब्रिटेन और फ्रांस के बीच खेला गया था. लॉस एंजिल्स खेलों की आयोजन समिति और IOC ने आईसीसी को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था. इसके बाद क्रिकेट को शामिल करने के लिए फैसला लिया गया.

Advertisements

इस पर अंतिम फैसला अगले साल होने वाले मुंबई बैठक में लिया जा सकता है. अन्य खेलों को शामिल करने की संभावना है. जिसमें बेसबॉल सॉफ्टबॉल फ्लैग फुटबॉल लैक्रोस ब्रेक डांसिंग कराटे किकबॉक्सिंग स्क्वैश मोटर स्पोर्ट शामिल हैं .

#olympic #2028olympic #losangelesolympic #cricketinolympic

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.