National News
Advertisements

Mumbai 5 August :इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी यात्रियों की सुविधा के लिए अब दरवाजों की संख्या दो से तीन करेगी. इंडिगो की प्लेन यात्रियों को बाहर निकलने के लिए अब तीन एग्जिट गेट होगी. अब तक 12 से 15 मिनट लगते हैं विमान को खाली होने में. विमान में 3 दरवाजे होने के बाद 5 से 7 मिनट के अंदर सभी पैसेंजर बाहर आ सकेंगे. इंडिगो ने गुरुवार को अपने यात्रियों की सुविधा के लिए नए निकासी की व्यवस्था की है.

दुनिया में इंडिगो पहला एयरलाइन होगा जो इस तरह की सुविधा देने जा रहा है. नई सुविधा में आगे दो दरवाजे होंगे यात्रियों के उतरने के लिए और पीछे एक दरवाजा पहले की तरह ही रहेगा. इंडिगो के CEO ने संवाददाताओं को बताया कि आमतौर पर 13 से 14 मिनट लगते हैं यात्रियों को बाहर आने में नई व्यवस्था से 78 मिनट अधिक से अधिक लगेंगे बड़े हवाई अड्डे पर इस व्यवस्था को शुरू की जाएगी, धीरे-धीरे सभी हवाई अड्डों पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा.

विमानों के टर्नअराउंड समय में भी सुधार होगा. विमान जब किसी हवाई अड्डे पर उतरती है और दोबारा उड़ान भरती है इस बीच के समय को टर्नअराउंड टाइम कहा जाता है.

Advertisements

#Indigo #Indigoflights #Aviation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.