Muzaffarpur : Inter School Cricket और लागोरी का आयोजन मुजफ्फरपुर में शीघ्र : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ. आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ,मुजफ्फरपुर की एक बैठक मीडिया प्रभारी अमित रंजन के आवास पर हुई जिसमें भविष्य के खेल गतिविधि की चर्चा की गई. खेल प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक उत्पल रंजन ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद 12 स्कूल के बीच अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे क्रिकेट की प्रतिभा खोज भी की जाएगी.
Bihar University Inter College लंगट सिंह कॉलेज विजेता https://t.co/4U0RpoBszc #Muzaffarpur #cricket #goltoo pic.twitter.com/clIRxwSMea
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 15, 2024
Inter School Cricket
उदाहरण के रूप में समस्तीपुर के 12 वर्षीय वैभव ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है उसी प्रकार मुजफ्फरपुर में भी प्रतिभा की कोई कमी नही सिर्फ सही रास्ता दिखकर प्रतिभा को उभारने की जरूरत है. इस बैठक में सह संयोजक नुन्दन सिंह, सह संयोजक संदीप कुमार,सह संयोजक संजीव सोनू,राजेश सिन्हा, मीडिया प्रभारी अमित रंजन,अभिजीत कुमार, सतीश सिन्हा,अमरजीत आदि ने अपने अपने विचार रखे।

मुजफ्फरपुर जिला लगोरी संघ
इसी बैठक में मुजफ्फरपुर जिला लगोरी संघ की भी बैठक हुई जो बैठक अमित रंजन के आवास पर हुई जिसमें आगे के खेल गतिविधि की चर्चा की गई. लगोरी संघ के जिलासंयोजक उत्पल रंजन ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद स्कूलो के बीच अंतर स्कूल लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे लगोरी के खेल के विकास के साथ साथ इसका विस्तार भी किया जाएगा। मुजफ्फरपुर में भी प्रतिभा की कोई कमी नही सिर्फ सही प्लेटफॉर्म देकर उनको उभारने की जरूरत है। इस बैठक में नुन्दन सिंह, रोहित मेहता,अजीत कुमार, संदीप कुमार, संजीव सोनू,राजेश सिन्हा, अमित रंजन,सतीश सिन्हा,अमरजीत आदि ने अपने अपने विचार रखे।
#cricket #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।