Samastipur 15 November : भागलपुर से जयनगर जा रही InterCity Express Blast इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्लास्ट, मां-बेटे समेत 4 यात्री घायल.
InterCity Express Blast
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार शाम अचानक ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में मां-बेटे समेत 4 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घायल दरभंगा की रहने वाली महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sarai Bhupat Railway Station ट्रेन के डिब्बे में आग लगी https://t.co/P3CzguPmW9 #TRAIN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 15, 2023
वहीं, इस मामले में आरपीएफ ने दरभंगा स्टेशन से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद मंडल मधुबनी के सकरी का रहने वाला है। अरविंद मंडल और उनके पुत्र नवेंदु मंडल के पास से 250 ग्राम गन पाउडर बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी ने माना कि वह पटाखा बनाने के लिए गुड़गांव से गन पाउडर खरीदा था। घटना के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।