Muzaffarpur News
Advertisements

International Day of Persons with Disabilities is an international observance promoted by the United Nations since 1992. It has been observed with varying degrees of success around the planet. 

Muzaffarpur 3 December :अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में 14 चिन्हित आॅर्थो दिव्यांग को ई- ट्राई साईकिल वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तथा चाभी देकर उन्हें लाभान्वित किया।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना संबल के तहत सभी सर्वेक्षित पात्र दिव्यांग को ट्राई साईकिल श्रवण यंत्र, वैशाखी आदि दिया जाता है।

129 लाभुकों का ई ट्राई साइकिल स्वीकृत है। जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने कहा कि सभी दिव्यांग जन जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रतिशत वाले को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जो यदि शेष हैं वे अपना आवेदन सामाजिक सुरक्षा कोषांग मुजफ्फरपुर में जमा करें। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक सहायता चेक भी एक लाभुक को दिया गया। मौके पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रभारी नृपेन्द्र कुमार निराला एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

#internationaldisabledday #muzaffarpur #News

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.