Muzaffarpur 7 May : International Karate Championship अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप, नेपाल के लिए 7 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में किया गया।
International Karate Championship Nepal
नेपाल में 16 से 20 मई 2024 तक आयोजित होने वाली 10 वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप- 2024 के लिए भारतीय टीम में 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया व सभी चयनित खिलाड़ियों को इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन सिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा चयन पत्र दिया गया।

● इशिका मेहता – सब जूनियर वर्ग (-35किग्रा) कुमिते फाइट
● कुमारी अनन्या – सब जूनियर वर्ग (-45किग्रा) कुमिते फाइट
● शिवानी – कैडेट वर्ग (-40किग्रा) कुमिते फाइट
● तन्मय श्रीवास्तव – कैडेट वर्ग (-30किग्रा) काता एवं कुमिते फाइट
● आदित्य राज ठाकुर – जूनियर वर्ग (-60किग्रा) काता एवं कुमिते फाइट
● सन्नी कुमार – सीनियर वर्ग (-67 किग्रा) कुमिते फाइट
● नितेश कुमार – सीनियर वर्ग (-75 किग्रा) काता एवं कुमिते फाइट
Mahant Darshan Das Cup शतरंज चैम्पियनशिप 2024 https://t.co/3bqygtkmWo #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 7, 2024
सूची मे सामिल खिलाड़ियों के लिए मालीघाट स्थित रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब पे 7 दिनों का एडवांस कुमीते ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। यह चयन ट्रायल इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के उपाध्यक्ष सेंडाई सुनील कुमार, सचिव सेंडाई शिल्पी सोनम, ऑब्जर्वर सेंडाई सुरज पंडित, संयुक्त सचिव सेंडाई आशिफ अनवर व सदस्य सेंशाई उपासना आनंद के देखरेख में संपन्न हुआ। साथ ही सभी चयनित खिलाड़ियों को निदरलैंड से वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर कांचों स्टार ने विडियो कंफ्रेंसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी।


Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।