Headlines

बिहार में 15 जिलों में इंटरनेट की सेवा पर प्रतिबंध को 24 घंटे बढ़ा दी गई

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 19 June : बिहार में 15 जिलों में इंटरनेट की सेवा पर प्रतिबंध को 24 घंटे बढ़ा दी गई है. कैमूर भोजपुर औरंगाबाद रोहतास बक्सर नवादा पश्चिम चंपारण समस्तीपुर लखीसराय बेगूसराय वैशाली सारण मुजफ्फरपुर मोतिहारी और दरभंगा में इंटरनेट की सेवाओं के बाधित रहने की अवधि को 24 घंटे बढ़ा दिया गया है.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

अग्निपथ भर्ती योजना विरोध में हो रहे आंदोलन को देखते हुए उपद्रवियों में आपस में मैसेज के आदान-प्रदान को रोकने के लिए यह कदम 19 जून तक के लिए लगाए गए थे पर अब यह प्रतिबंध अगले 24 घंटे तक लागू रहेगी. हालांकि कुछ मोबाइलों में इंटरनेट खासकर एयरटेल नेटवर्क पर काम कर रहे हैं.

मुजफ्फरपुर में तो इंटरनेट पूरी तरह से काम कर रहा है. इसके अलावा 22 सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी पाबंदी बरकरार रहेगी. जहां भी आगजनी की घटनाएं ज्यादा हुई थी, उन जिलों में इंटरनेट की उस सेवा को बंद कर दिया गया था हालांकि आज और कल मुजफ्फरपुर में पूरी तरह से शांति है इसलिए हो सकता है मुजफ्फरपुर की इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई हो.

#Muzaffarpurnews #Biharnews #Agnipath