National News
Advertisements

जेट एयरवेज फिर से उड़ान भरने को तैयार

New Delhi 24 June : जेट एयरवेज फिर से उड़ान भरने को तैयार है. जेट एयरलाइंस 24 जून से परिचालन से संबंधित सभी रिक्त पदों पर फिर से नियुक्ति प्रारंभ कर दी है अपने पुराने पायलट सदस्यों को जेट एयर लाइन में वापस लौटने को कहा है.

डीजीसीए ने 20 मई को एयरलाइन को कमर्शियल उड़ान की इजाजत दी थी. जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने ट्वीट कर सभी जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि नियुक्तियां शुरू हो गई है और पूर्व कर्मियों को वापस बुलाया है. आने वाले दिनों में पायलटों और इंजीनियरों की नियुक्ति भी होगी.

Advertisements

जुलाई सितंबर वाले क्वार्टर महीने में, जुलाई के बाद कभी भी कमर्शियल उड़ाने शुरू हो सकती हैं. गौरतलब है कि 6 मई को 3 साल बाद टेस्टिंग उड़ान भरी थी. वित्तीय संकटों के कारण है जेट एयरवेज की उड़ान सेवाएं बंद हो गई थी.

#JetAirways

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.