Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 June : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से कल रात एक व्यक्ति गिर गया. सर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. अभी लगभग 20 घंटे हो गए हैं पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेल खंड के ढोली स्टेशन के पूर्वी रेल गेट के पास घटना हुई.रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. गेट पर खड़ा युवक अचानक से गिरा और उसकी तत्काल मौत हो गई. उसके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहचान के लिए रखा जाएगा.

Muzaffarpur Railway Station

यात्रियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए तो एक स्पेशल ट्रेन को जुलाई तक पर चलाया जाएगा. हावड़ा रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन को जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है. गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा से रक्सौल जाती है रविवार को और रक्सौल और हावड़ा से चलती है.


अग्नीपथ विरोध आंदोलन के कारण ट्रेनों के परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई थी उसके बाद से सामान्य होते जा रहे हैं. रैक की कमी की वजह से कुछ ट्रेनें अभी भी कैंसिल चल रही हैं. जिसमें अवध आसाम एक्सप्रेस आज भी कैंसिल थी. बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस भी आज रद्द रही. पवन एक्सप्रेस सद्भावना आज खुली .

Advertisements

27, 28 और 29 जून को बरौनी बांद्रा अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज से गोरखपुर के बदले छपरा गोरखपुर के रास्ते आएगी. 25, 26 और 27 जून तक बांद्रा टर्मिनल बरौनी अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर नरकटियागंज मुजफ्फरपुर गोरखपुर छपरा मुजफ्फरपुर के रास्ते आएगी. मुजफ्फरपुर बनारस एक्सप्रेस भी अपने बदले मार्ग पर चलेगी. नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए नरकटियागंज से गोरखपुर के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी 5095 और 2596 सवारी गाड़ी 25 जून से 29 जून तक बंद रहेगी.

#Muzaffarpur #Muzaffarpurrailwaystation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.