Headlines

Kamal Kumar Singh Memorial Football पश्चिम बंगाल को हराकर मुजफ्फरपुर फाइनल में, टाई ब्रेकर में मिली रोमांचक जीत

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : प्रथम कमल कुमार सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामनेट Kamal Kumar Singh Memorial Football का भव्य शुभारम्भ खुदीराम बोस स्टेडियम मुजफ्फरपुर में हुआ. इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, सीवान, पटना और मुजफ्फरपुर की फुटबॉल टीमें भाग ले रही है।

Kamal Kumar Singh Memorial Football

शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में चल रही प्रथम प्रो. कमल प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान मुजफ्फरपुर ने पश्चिम बंगाल को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर ने 3-2 से जीत दर्ज की।

SKJ Law College

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट स्वर्गीय कमल कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो पूर्व चतुर्भुज राम स्मारक के सचिव, मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के मुख्य संरक्षक और रामेश्वर सिंह कॉलेज के प्राचार्य थे।

Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football

मैच का रोमांच

निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। पहले हाफ के साथ-साथ दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा। अंततः मुकाबले का फैसला टाई ब्रेकर से किया गया, जहां मुजफ्फरपुर की टीम ने बाजी मार ली।

SKJ Law College

मुजफ्फरपुर के लिए बादल कुमार, निशांत कुमार और विक्की कुमार ने गोल दागे, जबकि पश्चिम बंगाल की ओर से राहुल मंडी और सुग्रीव बशुमिता ने गोल किए।

Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
SKJ Law College

निर्णायक और उद्घाटन समारोह

मैच के निर्णायक रोशन गुप्ता (खगड़िया), संतोष कुमार पांडे (भोजपुर) और मोहम्मद करार (मुजफ्फरपुर) रहे।

इससे पहले प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन ट्रेजरी ऑफिसर विनोद तिवारी, सेवानिवृत्त आईएएस संजय कुमार सिन्हा, भाजपा पूर्वी अध्यक्ष विवेक कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, गणवंत मलिक, हरनाम सिंह चंद्रशेखर कुमार चंदू और असगर हुसैन की उपस्थिति में हुआ।

SKJ Law College
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football
Kamal Kumar Singh Memorial Football

दूसरा सेमीफाइनल

प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एजी पटना और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला जाएगा। फाइनल के लिए अब सभी की निगाहें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं।