Khel Gyanotsav Quiz मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
April 3, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 3 April :CM Khel Gyanotsav Quiz प्रमंडलस्तरीय मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के तहत प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज मुजफ्फरपुर जिला स्कूल में किया गया। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।
Khel Gyanotsav Quiz मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज
प्रतियोगिता का उद्देश्य और सहभागिता
प्रतियोगिता विशेष रूप से खेल और खिलाड़ियों पर केंद्रित थी, जिसका उद्देश्य बिहार के स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने इस प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तिरहुत प्रमंडल के छह जिलों से कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन और संचालन
इस क्विज प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सीनियर आईएएस एवं रेड़ा के चेयरमैन विवेक कुमार सिंह और मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन पटना से आई पांच सदस्यीय टीम द्वारा किया गया, जिसमें चीफ को-ऑर्डिनेटर राज नारायण सिंह, क्विज मास्टर अनिकेत मिश्रा, एवं सदस्य अमिताभ रंजन, राजेश सिंह और डी.के. अमर शामिल थे।

विजेताओं की सूची
- प्रथम स्थान: पश्चिम चंपारण के नेहरू मध्य विद्यालय के कुंदन और अंकित (60 अंक)
- द्वितीय स्थान: वैशाली के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हिलालपुर के अंकित और चंदू कुमार (40 अंक)
- तृतीय स्थान: सीतामढ़ी के कमला गर्ल्स हाई स्कूल की सोना कुमारी एवं सोनी कुमारी (35 अंक)
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी तिरहुत प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
RDS College के छात्र माधव मुकुंद मुरारी ने विश्वविद्यालय https://t.co/HMAYj6elvi #Muzaffarpur @DineshCRai pic.twitter.com/WvSfBjvkz5
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 2, 2025
विशिष्ट अतिथि और आयोजन समिति
इस प्रतियोगिता में स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन तिरहुत प्रमंडल के उपनिदेशक सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा दिया गया, जबकि मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर जिला स्कूल के प्राचार्य डॉ. जीवु झा, शारीरिक शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, कुंदन राज, बालमुकुंद, मिथिलेश कुमार, कार्यालय सहायक भानुप्रिया, निशा मिश्रा, आनंद, गेशु, नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all