Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 April : LS College एलएस कॉलेज के हिन्दी विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के नव प्रवेशी छात्रों का अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय ने नव प्रवेशी छात्रों को प्रोत्साहित किया।

LS College नव प्रवेशी छात्रों का अभिप्रेरण कार्यक्रम

LS College

उन्होंने कहा कि LS College कॉलेज प्रशासन, यूजीसी, राजभवन, सरकार का सख्त निर्देश है कि 75 प्रतिशत ही नहीं, छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो। अगर छात्रों की नियमित उपस्थिति संतोषजनक नहीं रहती है, तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने विभाग के सभी विद्वान शिक्षकों का परिचय कराते हुए छात्रों को एलएस कॉलेज की प्रतिष्ठा को अधिक ऊंचाई पर ले जाने को लेकर अभिप्रेरित किया, साथ ही कॉलेज के अनुशासन परंपरा को अपनाने कहा।

Advertisements

उन्होंने कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी लड़कियां दूर से आती हैं, वे हॉस्टल के लिए आवेदन दे सकती हैं। हिन्दी के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार झा ने अभिप्रेरण कार्यक्रम का महत्व समझाते हुए पिछले सत्र में अनियमित छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में दिक्कतों की चर्चा करते हुए कहा कि यदि उपस्थिति अच्छी नहीं होगी, तो परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के योग्यतम शिक्षकों का लाभ उठाएं। जीवन में ऊंचाई पाने के लिए सक्रिय रहने का छात्र संकल्प लें।

सहायक आचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के हिन्दी विभाग में प्रवेश के लिए आधिकाधिक आवेदन को इंगित करते हुए कॉलेज की पढ़ाई अन्य जगहों की तुलना में महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कक्षा की पढ़ाई का महत्व समझाया। साथ ही नियमित कक्षा में उपस्थित रहने को कहा।

संस्कृत के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने छात्रों को स्नातकोत्तर का अर्थ समझाते हुए कहा कि स्नात का मतलब विषय विशेष में दक्षता हासिल करना। स्वागत भाषण डॉ राधा कुमारी ने दिया। संचालन डॉ शिवेंद्र ने किया। मौके पर विजय कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.