Headlines

Khelo India Basketball Camp मुजफ्फरपुर की सुदीप्ति का चयन

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 21 January : दिनांक 24 से 27 जनवरी 2025 तक दिल्ली में Khelo India Basketball Camp खेलो इंडिया बास्केटबॉल कैंप आयोजित, मुजफ्फरपुर की सुदीप्ति का चयन हुआ है।

Khelo India Basketball Camp

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिनांक 24 से 27 जनवरी 2025 तक खेलो इंडिया बास्केटबॉल कैंप आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित कैंप के लिए पूरे देश से 134 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बिहार से इस कैंप में एकमात्र खिलाड़ी के रूप में मुजफ्फरपुर की सुदीप्ति का चयन हुआ है।

Shaheed Diwas
Khelo India Basketball Camp मुजफ्फरपुर की सुदीप्ति का चयन & टीम के कोच रणप्रताप जयसवाल

पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं बिहार टीम के कोच रणप्रताप जयसवाल ने जानकारी दी कि सुदीप्ति का चयन 19 से 23 नवंबर 2024 तक छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। इससे पहले भी सुदीप्ति ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Khelo India Basketball Camp मुजफ्फरपुर की सुदीप्ति का चयन
Khelo India Basketball Camp : Sudipti With Family

सुदीप्ति वर्तमान में जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा हैं और मुजफ्फरपुर के बालूघाट क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता बिपिन बिहारी, जो भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत हैं, और माता नीतु देवी, एक गृहिणी हैं।

सुदीप्ति के चयन से जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, सचिव अखिलेश कुमार मणि, स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह, और प्राचार्या नीलम सिंह ने सुदीप्ति की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खेलो इंडिया बास्केटबॉल कैंप में सुदीप्ति की भागीदारी बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है।