Headlines

Khelo India के तहत मुजफ्फरपुर में वुशु प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

khelo india
Advertisements

Muzaffarpur 14 November : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना Khelo India के तहत मुजफ्फरपुर में स्मॉल स्पोर्ट्स वुशु प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ.

Khelo India वुशु प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

खेल न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने में मदद करता है ।यह बातें भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया योजना के तहत मुजफ्फरपुर खेल भवन में खेलो इंडिया स्माल स्पोर्ट्स वुशु प्रशिक्षण केंद्र का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला उप निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने पत्रकार को जानकारी देते हुए कही।

Khelo India के तहत मुजफ्फरपुर में वुशु प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन
Khelo India के तहत मुजफ्फरपुर में वुशु प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

वहीं जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरपुर में स्मॉल वुशु सेंटर की शुरुआत की गई है।जिसमें चयनित 30 बच्चों को किट, ड्रेस के अलावे कंपटीशन में भाग लेने का मौका मिलेगा

वही प्रशिक्षण में भाग लेने आए बच्चों के अभिभावक ने कहा कि यह भारत सरकार के खेलो इंडिया के तहत बच्चों को फ्री में वुशु खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो सरकार का बहुत ही स्वागतयोग्य कदम है।

इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों ने खेलों का प्रदर्शन भी किया कार्यक्रम में मौजूद।कार्यक्रम में मौजूद औराई प्रखंड के प्रमुख अनामिका भारती, जिला वुशु संघ के सचिव सुमन मिश्रा,खेलो इंडिया सेंटर की कोच पूजा कुमारी, राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता इशा मिश्रा, आशीष एवं सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया.

#kheloindia #wushu #Muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *